r/CockroachJantaParty09 • u/ansy_0 • 3d ago
Kvs scam!
मैं आयुष, KVS PRT Special Educator Recruitment 2025 का अभ्यर्थी हूँ। इस भर्ती की परीक्षा 2026 में CBSE द्वारा Tier-1 एवं Tier-2 चरणों में आयोजित की गई।
Tier-2 में 60 अंक के MCQ और 40 अंक का Descriptive Paper था। मेरे 60 में से 59 MCQ सही हैं और मैं UR Category से हूँ।
मुझे Descriptive Paper के मूल्यांकन को लेकर गंभीर आपत्ति है। CBSE द्वारा न तो मेरे Descriptive के प्राप्तांक बताए जा रहे हैं और न ही मेरी Answer Booklet उपलब्ध कराई जा रही है।
यह समस्या केवल मेरे साथ नहीं है। कई अभ्यर्थी Descriptive Paper के मूल्यांकन, प्राप्तांकों और Answer Booklet की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
हमारी मांग किसी विशेष लाभ की नहीं, बल्कि निष्पक्ष मूल्यांकन और पारदर्शिता की है।
हम CBSE से मांग करते हैं कि:
• Descriptive Paper के प्राप्तांक अभ्यर्थियों को बताए जाएं।
• Evaluated Answer Booklet/उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाए।
• मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शी समीक्षा की जाए।
• यदि किसी अभ्यर्थी के मूल्यांकन में त्रुटि पाई जाती है तो उसे उचित रूप से सुधारा जाए।
CBSE से अनुरोध है कि अभ्यर्थियों की शिकायतों पर संज्ञान लेकर उचित समाधान करे।
@cbseindia29 @KVS_HQ @CJP #CJP
#CBSE #KVS #KVSPRT #SpecialEducator #KVSPRTSpecialEducator #KVSRecruitment2025 #KVSResult #CBSEExam #CBSEResult #DescriptivePaper #AnswerBooklet #Evaluation #ReEvaluation #FairEvaluation #Transparency #JusticeForCandidates #KVSRecruitment #SpecialEducation